जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिये आरक्षण को समाज के लिए वरदान

जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिये आरक्षण को समाज के लिए वरदान
लखीसराय. भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 37वीं पुण्यतिथि मंगलवार को केएसएस कॉलेज के पीछे राष्ट्रीय नाई सभा की जिला कमेटी द्वारा मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील ठाकुर कर रहे थे. इस दौरान सबसे पहले उपस्थित लोगों के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की. वहीं इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्श महापुरुष बताया. मौके पर नाई सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. श्रीकांत ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जाति नहीं बल्कि जमात के नेता थे. वहीं जिला प्रधान महासचिव अरुण ठाकुर ने कहा कि वे जन जन के नेता थे. साथ ही उनके द्वारा आम जनता के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख किया. जबकि जिला सचिव प्रदीप ठाकुर ने जननायक के द्वारा दिये गये आरक्षण को समाज के लिए वरदान बताया. भारतीय नाई समाज के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि जननायक गरीब विद्यार्थी के लिए वरदान थे. उन्होंने विद्यार्थियों को मैट्रिक तक की पढ़ाई के लिए फीस माफ कर दिया था. मौके पर रामगढ़ चौक के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, महमदपुर से अजय ठाकुर, अशोक ठाकुर, तनिक ठाकुर, कारु ठाकुर, आनंदी ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, त्रिलोकी ठाकुर, सुमित कुमार, अमन कुमार, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




