कमजोर व अलाभकारी समूह के बच्चों का ज्ञानदीप पोर्टल पर करायें रजिस्ट्रेशन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर परिसर में डीइओ यदुवंश राम की अध्यक्षता में शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज एवं केआरपी की एक बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
डीईओ ने तालीमी मरकज, शिक्षा सेवक व केआरपी को दिया निर्देश
लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर परिसर में डीइओ यदुवंश राम की अध्यक्षता में शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज एवं केआरपी की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बताया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाना है. जिसके लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए समय सीमा को बढ़ा दिया गया है. अब 10 फरवरी तक इस पर रजिस्ट्रेशन किया जाना है. उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की बात कही. जिससे पैसों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं हो सके. उन्होंने ज्ञानदीप पोर्टल पर फ्री एजुकेशन के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही. जिससे उन बच्चों का नामांकन फ्री एजुकेशन के तहत किया जा सके. बैठक में डीपीओ (समग्र शिक्षा) दिप्ती, संभाग प्रभारी सुशील कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










