पौधों में रक्षा सूत्र बांधकर की गयी रक्षाबंधन की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य वियोगिता शर्मा के द्वारा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के बाजार समिति के समीप स्थित संत जॉन्स स्कूल के प्रांगण में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा पौधों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का शुभारंभ किया गया. जिसमें उपस्थित छात्राओं द्वारा छात्रों को राखी बांधा गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वियोगिता शर्मा के द्वारा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया. मंच का संचालन नवीन सर के द्वारा किया गया. मौके पर शिक्षक विनोद कुमार, श्वेता कुमारी, सृष्टि कुमारी, महेश कुमार, शत्रुध्न कुमार, दिलीप कुमार, कोमल कुमारी और लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. —————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन