190 लीटर महुआ शराब व बाइक किया जब्त
Author Basant yadav
Updated:
विज्ञापन

रंगों का त्योहार होली के ठीक पहले शराब की अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा
रंगों का त्योहार होली के ठीक पहले शराब की अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. सूर्यगढ़ा पुलिस ने सोमवार की पूर्वाहन खेमतरानी स्थान मोड़ से एक बाइक पर लोड जुट के बोरा में बंद 190 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक शराब तस्कर पुलिस की भनक मिलते ही शराब एवं बाइक छोड़कर फरार हो गया. एक दिन पूर्व भी सूर्यगढ़ा पुलिस द्वारा तीन जगह से भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब जब्त किया गया था तथा बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By वसंत यादव
वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










