अधिवक्ता मृणाल के आवास पर मना होली मिलन समारोह
Author Basant yadav
Updated:
विज्ञापन
नगर स्थित सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मृणाल माधव के आवास पर होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
विज्ञापन
जिलाधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल
आपके शहर में
विज्ञापन
बड़हिया. नगर स्थित सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मृणाल माधव के आवास पर होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिले के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए. कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और पारस्परिक सौहार्द का संदेश दिया. समारोह में मुख्य रूप से जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, सूर्यगढ़ा के पूर्व चेंबर अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद अमित कुमार सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अबीर-गुलाल एवं पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया. आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां रंग-बिरंगे गुलाल और होली के गीतों से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा. इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक रंजित भारती एवं उनकी सहयोगी कुमारी अमीषा ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मन मोह लिया. उनके सुरों और संगीत की धुन पर उपस्थित लोग झूमते नजर आये. तालियों की गड़गड़ाहट और वाह-वाही से माहौल गूंज उठा.
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने भी सभी को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की. होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और पारस्परिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन