होली में विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
होली में विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद क्षेत्र में रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार अपराह्न जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार अपराह्न जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया. फ्लैग मार्च सूर्यगढ़ा थाना परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अस्पताल चौक, कटेहर गांव होते हुए गौरी शंकर धाम तक पहुंचा. इसके बाद पुनः उसी मार्ग से लौटते हुए मौला नगर गांव तक गया. मार्च के दौरान पुलिस बल ने आमजनों को शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी. इस फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस बल के अतिरिक्त एसएसबी एवं क्यूआरटी की टीम भी शामिल रही. प्रशासन की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास का माहौल बना. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप एवं सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
वसंत यादव

लेखक के बारे में

By वसंत यादव

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन