प्रत्येक घर के एक सदस्य को दिलायें भाजपा की सदस्यता: डिप्टी सीएम

Updated at : 11 Sep 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक घर के एक सदस्य को दिलायें भाजपा की सदस्यता: डिप्टी सीएम

प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक पर बुधवार को पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक पर बुधवार को पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने बताया कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक घर के एक सदस्य को भाजपा की सदस्यता दिलायेंगे. मौके पर जिला महिला मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष आशा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शाह, महामंत्री प्रियरंजन पांडेय, महेंद्र पासवान, संजीत यादव, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, मंटू शाह, प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप शाह आदि भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आज इस बात का गौरव होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इतनी बड़ी पार्टी की सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. जो आगामी 25 सितंबर तक चलेगा. इस बीच कार्यकर्ता बूथ स्तर से प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर तक सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं. रामगढ़ चौक में भी काफी बेहतर स्थिति में सदस्यता अभियान का कार्य चल रहा है.

सदस्यता अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

सूर्यगढ़ा. पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा स्थित नगर भाजपा कार्यालय में बुधवार को नगर भाजपा अध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई. सभी मंडल अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारी ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. जिला टीम द्वारा सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को उपस्थित किये जाने पर बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारी ने असंतोष जताया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष क्षेत्र संख्या पांच के जिला परिषद सदस्य अमित सागर के अलावा पूर्व सूर्यगढ़ा मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार भारद्वाज उर्फ फुच्ची बाबू, सूर्यगढ़ा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता राजेश कुमार, चानन मंडल अध्यक्ष शशिकांत सिंह, कजरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रत्येक बूथ पर बनाना है दो सौ से ज्यादा सदस्य: विजय सिन्हा

हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में सदस्यता अभियान को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अबकी बार प्रत्येक बूथ पर दो सौ से ज्यादा सदस्य बनाया जाना है. सदस्य बनने के लिए अपने मोबाइल से मिस कॉल मारकर भी लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा जाति का विकास नहीं जमात का विकास करती है. वहीं हलसी के समाजसेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार मनोहर, जिला महामंत्री घनश्याम मंडल, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार उर्फ रंजन, अजय सिंह, लाल बहादुर केवट, भरत महतो, रामबरन सिंह, जयप्रकाश सिंह, विनोद महतो, रविशंकर कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, विनोद सिंह, रोशन कुमार, कृष्णदेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन