पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

टाउन थाना की पुलिस ने रविवार की रात को अलग-अलग छापामारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना की पुलिस ने रविवार की रात को अलग-अलग छापामारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि शेखपुरा जिले के लोदीपुर ढेयूसा निवासी विपिन सिंह के पुत्र अंकित कुमार, हलसी के मतासी निवासी विपिन सिंह के पुत्र रामबाबू कुमार एवं टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर निवासी जगदीश यादव के पुत्र ब्रह्मदेव यादव उर्फ अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है, सभी का स्वास्थ्य निरीक्षक कराकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

चानन. स्थानीय थाना की पुलिस ने चुरामन बीघा गांव में छापेमारी कर स्व बिहारी यादव के पुत्र सुधीर यादव को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कांड संख्या 26/25 का अभियुक्त है. जिसपर रास्ते को लेकर अपने भाई भुनेश्वर यादव के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज है.

हत्या मामले का दो आरोपित गिरफ्तार

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोली गांव में शोभा देवी की हत्या कर दी गयी थी. जिसको लेकर मृतक शोभा देवी के परिजनों ने हलसी थाना में छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें नामजद अभियुक्त के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही थी. जिसमें हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई गणेश रजक, एसआई सौरभ कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से नौ महीने बाद नामजद दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी में कोली गांव निवासी दयानंद रविदास के पुत्र कमलेश कुमार, विनोद रविदास के पुत्र ललन कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन