पुलिस में दो जगहों से तीन एनबीडब्लू वारंटी को किया गिरफ्तार

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 23 Aug 2025 10:02 PM

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने दो जगहों से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने दो जगहों से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि खर्रा गांव से पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले स्व. राम जी यादव के पुत्र पद्दू यादव को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 72/15 हत्या के एक मामले में कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है. इधर, पुलिस ने राहतपुर गांव में छापेमारी का इसी गांव के रहने वाले स्व. अनूप सिंह के पुत्र संजय सिंह को तथा विजय सिंह के पुत्र गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया है. उक्त दोनों लोगों के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 230/15 मारपीट मामले में न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया है. इधर, कजरा बाजार रेलवे गुमटी के समीप से ठगी एवं शारीरिक शोषण मामले में काजी टोला सूर्यगढ़ा निवासी मिट्ठू तांती के पुत्र शिक्षक अबोध कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन