लाल वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated at : 06 Feb 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार लाल वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
विज्ञापन
बड़हिया
. स्थानीय थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार लाल वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त बड़हिया नहर क्षेत्र के निवासी बाल्मिकी पंडित के पुत्र रिंकू पंडित उर्फ विकास झा बताया जा रहा है. रिंकू पंडित के विरुद्ध न्यायालय से लाल वारंट निर्गत था. इसके आलोक में बड़हिया थाना पुलिस छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून से भागने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




