नंदपुर गांव से पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Updated at : 04 Mar 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
नंदपुर गांव से पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

नंदपुर गांव से पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाने की पुलिस ने नंदपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले स्व अर्जुन सिंह के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को नंदपुर गांव में छोटू कुमार नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. छोटू कुमार नंदपुर गांव के रहने वाले रामाश्रय सिंह के घर में नौकर था. मामले को लेकर रामाश्रय सिंह द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 290/24 के तहत हत्या मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी गयी थी. जिसमें चंदन कुमार सहित कुल चार लोग नामजद किये गये. हत्यारोपी चंदन कुमार घटना के बाद से फरार था. जिससे सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन