अभयपुर स्टेशन परिसर में किया गया पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन
अभयपुर स्टेशन परिसर में किया गया पौधारोपण

स्टेशन प्रबंधक सतीशचंद्र शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रेल प्रशासन स्टेशन परिसर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

विज्ञापन

पीरीबाजार. पर्यावरण संरक्षण और रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से रविवार को अभयपुर रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान की शुरुआत पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार, घोसैठ पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक कुमार तथा अभयपुर स्टेशन प्रबंधक सतीशचंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर की. इस दौरान स्टेशन परिसर के खाली पड़े हिस्सों में दर्जनों छायादार पौधे लगाये गये. पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी मांग है. उन्होंने कहा कि ‘वृक्ष न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं. सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर रेलवे स्टेशनों पर हरियाली होने से यात्रियों को भी सुखद माहौल मिलेगा.’ उन्होंने स्थानीय युवाओं और यात्रियों से भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधों की देखभाल करने की अपील की है. स्टेशन प्रबंधक सतीशचंद्र शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रेल प्रशासन स्टेशन परिसर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. रेलवे परिसर में लगाये गये इन पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की पूरी व्यवस्था की जायेगी, ताकि ये पौधे सुरक्षित रहकर आने वाले समय में वृक्ष का रूप ले सकें. उन्होंने कहा कि हरियाली से स्टेशन की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही यात्रियों को शुद्ध हवा और छाया भी मिलेगी. मौके पर रेलवे के कई कर्मचारी, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. ——————————————————————————————-

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन