पिपरिया पुलिस ने 70 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को दबोचा, 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब की नष्ट

गिरफ्तार शराब तस्कर. | Prabhat Khabar Network
Lakhisarai News : पिपरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके पर 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी नष्ट की गई.
Lakhisarai News : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा अनुमंडल अंतर्गत पिपरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गंगा कछार क्षेत्र में हुई छापेमारी
थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पथुआ गांव के गंगा कछार क्षेत्र में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पथुआ गांव निवासी स्वर्गीय राम खेलावन भगत के पुत्र सैकड़ा भगत उर्फ साको भगत को 70 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.
300 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब की गई नष्ट
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग की जा रही करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब भी बरामद की. अवैध शराब का दुरुपयोग न हो, इसके लिए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया.
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब निर्माण और तस्करी के नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है.
अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान
पिपरिया थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










