सड़क किनारे कचरा डंपिंग होने से लोगों को होती है परेशानी
Updated at : 15 Feb 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के कचरा डंपिंग के लिए नगर परिषद को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
कचरा डंपिंग को लेकर सीओ को जमीन मुहैया कराने के लिए लिखा गया है पत्र
लखीसराय. शहर के कचरा डंपिंग के लिए नगर परिषद को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. शहर से दूर कचरा डंपिंग के लिए जगह नहीं होने के कारण शहर के विद्यापीठ चौक के समीप कचरा डंपिंग किया जा रहा है. जिससे लोगों को आवागमण के दौरान कचरे से उठती बदबू का सामना करना पड़ता है. शहर के विद्यापीठ चौक होकर एनएच 80 से भागलपुर, पटना, बेगूसराय समेत अन्य जगहों के लोगों को सड़क मार्ग होकर गुजरना पड़ता है. कचरा से उठती बदबू से राहगीरों को मुंह ढक कर गुजरना पड़ता है. फिलहाल शहर का कचरा डंपिंग विद्यापीठ चौक के अलावे कवैया रोड में भी किया जाता है. नप की मजबूरी यह हो गयी है कि सफाई पर्यवेक्षक को लोगों को निजी गढ़ा भरने के लिए खोजना पड़ता है एवं गड्ढा भरने तक लोगों के निजी जमीन पर कचरा डंपिंग करना पड़ता है. कवैया रोड में एक व्यक्ति का निजी जमीन को भरने के लिए कचरा डंपिंग करना पड़ रहा है. नगर परिषद के ईओ द्वारा कई बार सदर अंचल अधिकारी को कचरा डंपिंग के लिए जगह मुहैया कराने को लेकर पत्र लिखा गया है, लेकिन सीओ कचरा डंपिंग के लिए आज तक शहर से दूर कहीं भी कचरा डंपिंग के लिए जगह मुहैया नहीं करायी है. सीओ सुप्रिया आनंद ने बताया कि उनके संज्ञान में नगर परिषद का कोई पत्र नहीं है.कचरा डंपिंग करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कचरा डंपिंग के लिए कोई जगह नहीं मुहैया है. सरकारी, आम गैर मजरूआ जमीन उपलब्ध कराने के लिए सीओ को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की जमीन उपलब्ध नहीं करायी गयी है.अमित कुमार, ईओ, नगर
परिषदB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




