सरस्वती पूजा के लिए कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य

Updated at : 31 Jan 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा के लिए कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य

सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम लखीसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर लखीसराय थाना में हुई शांति समिति की बैठक

लखीसराय. शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम लखीसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस पदाधिकारी के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने बैठक में शामिल बुद्धिजीवियों का स्वागत करते हुए प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था नियंत्रण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनायें. इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है. उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा कला संस्कृति से जुड़ा त्यौहार है. बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जायेगी. पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जायेगा. पूजा स्थल पर अथवा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं करना है. शराब तस्कर और शराबी पर पुलिस प्रशासन की नजर है. शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों इंटर की परीक्षा एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आप विधि व्यवस्था नियंत्रण में सहयोग करें.

सरस्वती पूजा को लेकर कलाकार मूर्तियों को दे रहे अंतिम रूप

लखीसराय. आगामी तीन फरवरी को आयोजित किये जाने वाले सरस्वती पूजन को लेकर कलाकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. शहर के संतर मुहल्ला, पंजाबी मुहल्ला व सूर्यनारायण घाट पर विशेष रूप से मां सरस्वती का निर्माण कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है. जहां कलाकार पूजा समितियों के आग्रह पर विशेष प्रकार की भी प्रतिमा का निर्माण कर रखे हैं. कलाकारों के द्वारा एक हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की प्रतिमा का निर्माण कर रखे हैं. जिसमें अधिकांश प्रतिमा पूर्व से ही बुक करा दी गयी है. जिसे रविवार को पूजा समितियों की ओर से कलाकारों को बांकी बचे रकम देकर ले जाया जायेगा और पूजन स्थल पर स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन