निरीक्षण के बाद सीएम का शेड्यूल होगा फाइनल

Updated at : 31 Jan 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद सीएम का शेड्यूल होगा फाइनल

आगामी आठ फरवरी को सीएम की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर डीएम, एसपी, एडीएम व जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर पटना की टीम पहुंचेगी लखीसराय

सीएम के आने-जाने व लोगों की परेशानियों को दूर करने को लेकर डीएम व जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

लखीसराय. आगामी आठ फरवरी को सीएम की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर डीएम, एसपी, एडीएम व जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीटीओ पंकज मुकुल मणि, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, राहुल कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, नप ईओ अमित कुमार, बीडीओ ममता प्रिया, सीओ सुप्रिया आनंद द्वारा अशोक धाम एवं संग्रहालय सहित संग्रहालय के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. इसके साथ सीएम के रूट चार्ट को लेकर भी आपसी चर्चा की गयी. सीएम के आवागमन के साथ आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी दृष्टिकोण से निरीक्षण करते हुए इस पर चर्चा की गयी. वहीं सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो, इस ओर भी पूरी तरह ध्यान दिया गया. एडीएम सुधांशु शेखर ने बताया को सीएम प्रगति यात्रा के अलाव इंटरमीडिएट की परीक्षा भी होना है. जिसको लेकर भी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो इस पर पूरा विचार विमर्श किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान रूट चार्ट अभी तय नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि शनिवार को सीएम प्रगति यात्रा को लेकर पटना की टीम पहुंचेगी. जिसके द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा. इसके बाद बैठक कर कार्यक्रम को लेकर सभी रूट चार्ट एवं कार्यक्रम तय किया जायेगा.

बाइपास पुल का भी किया जा रहा रंग-रोगन

सीएम के संग्रहालय से समाहरणालय तक सड़क मार्ग से यात्रा को लेकर शहर के बाइपास में भी तैयारी चल रही है. जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर बाइपास पुल के वॉल का रंग रोगन किया जा रहा है. जिसमें लगातार मजदूर कार्य कर रहे हैं.

किऊल-लखीसराय के बीच पुल की सौगात देंगे सीएमलखीसराय. किऊल नदी में रेलवे पुल के समानांतर बनने वाले पुल का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान किया जायेगा. इसके लिए शुक्रवार को डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर समेत अन्य अधिकारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया. सीएम के द्वारा पुल का शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है. किऊल नदी में पुल निर्माण लोगों के द्वारा लंबी अवधि से मांग की जा रही थी. खासकर पुल के निर्माण हो जाने से चानन के लोगों के आवागमन की सुविधा के साथ-साथ किऊल और लखीसराय स्टेशन की दूरियां कम हो जायेगी. लोग अब रात्रि को भी किऊल से लखीसराय स्टेशन आने जाने के लिए सवारी वाहन का भी उपयोग कर सकते हैं. पुल शिलान्यास को लेकर एडीएम सुधांशु शेखर ने बताया की वर्तमान में किऊल रेलवे पुल के समानांतर बने अस्थायी कच्चे रास्ता के समीप ही शिलान्यास कराया जायेगा. बाद में पुल निर्माण जहां होना होगा हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन