ePaper

राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता: फाइनल मैच में पटना विजयी

Updated at : 31 Jan 2026 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता: फाइनल मैच में पटना विजयी

शहर के केआरके हाई स्कूल के मैदान में चल रहे 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2026 के खेले गये फाइनल मैच में पटना की टीम ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया

विज्ञापन

लखीसराय शहर के केआरके हाई स्कूल के मैदान में चल रहे 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2026 के खेले गये फाइनल मैच में पटना की टीम ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया, इसके साथ प्रतियोगिता का भव्य तरीके से समापन किया गया. प्रतियोगिता में पटना की टीम चैंपियन बनकर उभरा, जिन्होंने मुकाबले रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय को तीन प्वाइंट से पराजित किया. बिहार के 16 टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में राजधानी पटना की टीम ने बेगूसराय को 40-37 से हरा कर बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 पर कब्जा कर लिया. क्वार्टन फाइनल मैच तक पहले ही 12 टीमें बाहर हो गयी थी. शुक्रवार को मेजबान लखीसराय और बेगूसराय टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, पहले दौर में ही बेगूसराय टीम ने मेजबान लखीसराय को 30 प्वाइंट से हरा कर फाइनल में जगायी बना ली. इस मैच में बेगूसराय को 50 व लखीसराय को मात्र 20 प्वाइंट ही प्राप्त हुआ. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच पटना और बक्सर के बीच हुआ, जिसमें पटना की टीम ने बक्सर को एकतरफा 39-09 से पराजित कर धमाकेदार फाइनल में इंट्री की. वहीं फाइनल कड़े मुकाबले में पटना ने बेगूसराय को 40-37 के अंक मामूली अंतर से हरा कर 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. फाइनल मैच के पहले और आखिरी समय में मुख्य अतिथि डीएम मिथिलेश मिश्र की उपस्थिति में लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सभी खिलाड़ियों एवं मुख्य अतिथियों को तिलक चंदन लगाया. इससे पहले डीएम मिथिलेश मिश्र एवं बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमेन कुमार विजय, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक प्रेम प्रिया कुमारी, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, डॉ कुमार अमित, डॉ पंकज कुमार, डॉ ओमप्रकाश एवं लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार एवं संरक्षक धर्मेंद्र कुमार आर्य तथा प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के निदेशक रंजन कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया और उन्हें शुभकामनाएं दी.

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि फाइनल मैच में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा. उन्होंने ने बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमेन कुमार विजय एवं जिला कबड्डी संघ लखीसराय के के चेयरमेन शंभु कुमार के साथ विजेता टीम पटना, उप विजेता बेगूसराय, तृतीय विजेता लखीसराय और बक्सर टीम को शिल्ड, मेडल, जर्सी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया.

विज्ञापन
RAUSHAN BHAGAT

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

RAUSHAN BHAGAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन