एक तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एक तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

एक तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान जिले के दो थाना क्षेत्रों से एक तस्कर व सात शराबी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बकियासुरारी में छापेमारी के दौरान एक तस्कर व तीन शराबी को गिरफ्तार गया. जिसमें बकियासुरारी वार्ड नंबर छह निवासी वीरेंद्र चौधरी को 2.7 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि बरतारा वार्ड नंबर नौ निवासी मुख्तार बिंद, रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर आठ निवासी मुन्ना सिंह एवं उसी गांव के धनंजय कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया से वीरुपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी अरविंद महतो, सुजीत कुमार व मिथलेश तथा बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी पारनपर निवासी भूषण कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी लोगों की मेडिकल जांच कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन