ePaper

घोंघसा चेक पोस्ट पर बाइक सवार के पास से एक लाख 12 हजार रुपये बरामद

Updated at : 11 Apr 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
घोंघसा चेक पोस्ट पर बाइक सवार के पास से एक लाख 12 हजार रुपये बरामद

बाइक सवार ने खुद को बताया सीमेंट दुकानदार

विज्ञापन

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघसा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार के पास से पुलिस ने एक लाख 12 हजार रुपया जब्त किया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर जांच के दौरान बकिया निवासी सोनू कुमार के पास से एक लाख 12 हजार रुपया बरामद किया गया, जिसे लेकर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि सोनू कुमार के अनुसार वह सीमेंट दुकानदार है और राशि सीमेंट के कलेक्शन की है. इस संबंध में प्रशासन द्वारा गठित कमेटी जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन