Lakhisarai, वट सावित्री पर सुहागिनों ने की बरगद की पूजा,पति की दीर्घायु को रखा निर्जला व्रत

Updated:
विज्ञापन
Lakhisarai, वट सावित्री पर सुहागिनों ने की बरगद की पूजा,पति की दीर्घायु को रखा निर्जला व्रत

वट सावित्री पर सुहागिनों ने की बरगद की पूजा

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट,

बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.मौके पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा सुबह से ही व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार कर लाल एवं पीली साड़ियों में सज-धज कर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं. महिलाओं ने बरगद के तने पर कच्चा सूत लपेटा तथा हल्दी, अक्षत, फूल और फल अर्पित कर विधिवत पूजा की. पूजा के दौरान धूप-दीप जलाकर महिलाओं ने वट वृक्ष की सात से 108 बार परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी.

मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, श्रद्धा और संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किये थे. तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

पूजा के दौरान छोटे बच्चों एवं बच्चियों में भी विशेष उत्साह देखा गया. कई बच्चियां अपनी माताओं के साथ पूजा में शामिल हुईं. दिनभर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में स्थित वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही.

व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। शाम में कथा और पूजा संपन्न होने के बाद फलाहार कर व्रत खोला गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन