आर्म्स तस्करी का फरार आरोपी प्रीतम सिंह गिरफ्तार, डबल मर्डर केस में भी है नामजद, लंबे समय से था फरार

Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lakhisarai Crime News : सूर्यगढ़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट और डबल मर्डर केस में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी प्रीतम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर वाहन जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. इस गिरफ्तारी से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Lakhisarai Crime News : सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने सोमवार शाम रहाटपुर निवासी कुख्यात अपराधी प्रीतम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी सूर्यगढ़ा और मेदनी चौकी थाना क्षेत्र की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (एनएच-80) पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान हुई. गिरफ्तार आरोपी रहाटपुर गांव निवासी युगो सिंह का पुत्र बताया गया है.

विज्ञापन

आर्म्स एक्ट मामले में लंबे समय से था फरार

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम कुमार सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 25/21 में आर्म्स एक्ट का नामजद आरोपी है. वर्ष 2021 में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया था, जिसमें उसका नाम सामने आया था. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

डबल मर्डर केस में भी है नामजद

पुलिस के अनुसार प्रीतम कुमार पिपरिया थाना कांड संख्या 60/25 में भी नामजद आरोपी है. यह मामला वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू मुखिया समेत दो लोगों की हत्या से जुड़ा है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने भी आरोपी के इस मामले में नामजद होने की पुष्टि की है.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि उससे अन्य मामलों और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ से कई अहम सुराग मिल सकते हैं. वहीं आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन