मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर पर्यावरण प्रहरी ने रोपे पीपल, बरगद व गूलर के पौधे

Updated:
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर पर्यावरण प्रहरी ने रोपे पीपल, बरगद व गूलर के पौधे

मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर पर्यावरण प्रहरी ने रोपे पीपल, बरगद व गूलर के पौधे

विज्ञापन

लखीसराय. रामनवमी उत्सव के शुभ अवसर पर सदर प्रखंड के वृंदावन गांव में ‘पर्यावरण भारती’ द्वारा देव वृक्ष पीपल, बरगद व गूलर के तीन पौधे लगाये गये. पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी हिमालय ने किया. पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शांडिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से संसार के मानव को बचने के लिए पौधरोपण अभियान चलाना होगा. देव मानव, महामानव तथा सामान्य मानव के जन्मदिन पर पौधारोपण करना प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है. भारत के पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को मध्याह्न दोपहर में हुआ था. अतः पूजा का मुख्य समय 26 मार्च को है. परंतु भारत में सूर्योदय का विशेष महत्व है. इसलिए अयोध्या में रामनवमी उत्सव 27 मार्च को मनाया जायेगा. पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में रणधीर प्रसाद, विजय कुमार, हिमालय, अमरेंद्र महतो, शिक्षक अरविंद कुमार, मनोज कुमार सिंह, नीरज नयन, रघुवंश प्रसाद, पीयूष, आशीष, मनीष, आयूष इत्यादि ने भाग लिया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन