कैंदी गांव में वृद्धा सब्जी विक्रेता हत्याकांड का खुलासा
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Mar 2026 6:08 PM
जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैंदी में बीते दिनों हुई महिला सब्जी विक्रेता की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गया स्टेशन से किया गिरफ्तार
19 मार्च को कुचलकर महिला सब्जी विक्रेता की कर दी गयी थी हत्या
गुप्त सूचना के आधार पर गया जीआरपी के सहयोग से पुलिस ने पायी सफलता
लखीसरायजिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैंदी में बीते दिनों हुई महिला सब्जी विक्रेता की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान कैंदी निवासी स्व. रामबालक राम के 30 वर्षीय पुत्र गोरेलाल राम उर्फ गोरे के रूप में हुई है.
बता दें कि 18 व 19 मार्च की मध्य रात्रि में कैंदी गांव में एक महिला सब्जी विक्रेता की सर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी. मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस द्वारा 19 मार्च को हलसी थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं एससी एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. साथ ही कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया तथा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम से जांच करायी गयी.घटना की गंभीरता को देखते हुए लखीसराय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन के जरिये राज्य से बाहर भागने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुजरात भागने के क्रम में आरोपी को धर दबोचा.
मामले को लेकर एसडीपीओ शिवम कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी ने वही शर्ट पहन रखी थी जो उसने घटना के वक्त पहनी थी. शर्ट पर खून के छींटे मौजूद हैं, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के अन्य कारणों की तलाश में जुटी है. एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी टीम में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, एसआई रंजीत रंजन एवं हलसी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










