निबंध प्रतियोगिता में नीतीश अव्वल, शिवानी व साहिल रहे सफल

निबंध प्रतियोगिता में नीतीश अव्वल, शिवानी व साहिल रहे सफल
बड़हिया. बीएनएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय ‘मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता’ एवं ‘विकसित भारत की संकल्पना’ रखा गया था. स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. प्रतिभागियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम में नीतीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शिवानी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. साहिल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. निर्णायक मंडल में शामिल डॉ रेनू चौधरी एवं डॉ जेसिका ने प्रतिभागियों के लेखों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ सामाजिक विषयों के प्रति उनकी समझ को भी सुदृढ़ करते हैं. उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










