हाइवा के नीचे आ जाने से नौ वर्षीय बालक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 9:42 PM
-लखीसराय स्थित निजी क्लिनिक से किया गया रेफर
-लखीसराय स्थित निजी क्लिनिक से किया गया रेफर प्रतिनिधि, कजरा. थाना क्षेत्र कजरा बाजार में शनिवार को देर शाम कमलेश साव के घर दुकान के आगे उसी के छोटे भाई विक्रमपुर निवासी विजय साव के 9 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार पर हाइवा चढ़ जाने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. बच्चे के पैर पर हाइवा चढ़ जाने से उसका दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को देख आसपास के लोगों के द्वारा दौड़कर गाड़ी को पीछे कराया गया और बच्चे को बाहर निकाला गया. जिसे आनन-फानन में परिवार वालों द्वारा इलाज के लिए लखीसराय ले जाया गया. लखीसराय में निजी अस्पताल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कर उसे बेहतर इलाज हेतू रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर को पकड़ लिया गया और उसे परिवार वालों के यहां ही बैठा कर रखा गया. जिसकी सूचना मिलते ही कजरा थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच कर कार्यवाही कर रहे है. बताया जा रहा है कि हाइवा शेखपुरा से खैरा जा रहा था तथा गिट्टी से भरा था. ड्राइवर चुनचुन यादव ने बताया कि पीछे से बाइक वाला हाॅर्न दे रहा था जिसे देखने के क्रम में बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया. बताया जा रहा है कि बच्चे के घर में शादी का माहौल था. वह चचेरे भाई की शादी में आया हुआ था. रितेश अपने ही भाई बहन के साथ खेल रहा था. वही. हाइवा गुजरने के दौरान बच्चा हादसा का शिकार हो गया. घर में घटना की बात सुन महिलाओं द्वारा रोना बिलखना शुरू हो गया. रविवार को चचेरे भाई की बारात जानी है. वही. घटना के बाद माहौल पूरा गमगीन हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










