मनाया गया प्रकृति नमन दिवस

Published by : ANIMESH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 6:22 PM

विज्ञापन

प्रखंड के डकरा गांव में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रवाह संस्था द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए 'प्रकृति नमन दिवस'' मनाया गया

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड के डकरा गांव में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रवाह संस्था द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए ””प्रकृति नमन दिवस”””” मनाया गया. संस्था के सचिव दिलीप दुबे के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के उपहारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनके संरक्षण का संकल्प लेना है. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सुपरवाइजर आमोद कुमार और सुधांशु कुमार ने बिहार के विभिन्न जिलों में इस अभियान की रूपरेखा साझा की. उन्होंने कहा कि हमारा जीवन प्रकृति की गोद में ही बीतता है. जल, जंगल और जमीन, ये वो उपहार हैं जिन्हें सिर्फ इस्तेमाल नहीं, बल्कि संवारने की जरूरत है. प्रकृति की विशालता ब्रह्मांड तक फैली है और बसंत पंचमी वह समय है जब प्रकृति खुद को नये रूप में प्रस्तुत करती है. इस अवसर पर ””””””””किसान खेत पाठशाला”””””””” की सदस्य खुशबू देवी ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर दीपक पटेल और अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. संस्था का मानना है कि ””””””””प्रकृति नमन”””””””” को एक वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बन सकें. —————————————————————————————————————————————— बकाया राशि मांगने पर आर्मी जवान के साथ किया मारपीट, प्राथमिकी दर्ज सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में बकाया पैसा मांगने पर गांव के कुछ लोगों द्वारा आर्मी जवान के साथ मारपीट किया गया. घटना 22 जनवरी शाम पांच बजे की है. मामले को लेकर नवाबगंज गांव के रहने वाले शिवनंदन यादव का पुत्र आर्मी जवान बबन कुमार विद्यार्थी द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 24/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह इंडियन आर्मी के तकनीकी कोर में पुणे में पोस्टेड है. उससे नवाबगंज गांव के रहने वाले सचितानंद यादव के पुत्र सत्य ईंट उद्योग के प्रोपराइटर शंभू यादव ईंट उद्योग चलाने के लिए पैसा लिया था. जब वे छुट्टी पर घर आये और उनसे बकाया पैसा की मांग की तो अभियुक्त पक्ष लोगों द्वारा पिस्टल से लैस होकर मारपीट किया गया. गले से तीन भर वजन के सोने की चैन छीन लिया. मामले में शंभू यादव के अलावा उसके पुत्र सौरभ कुमार उर्फ छोटू, सुरेंद्र यादव के पुत्र सुधांशु यादव, सच्चितानंद यादव के पुत्र सदानंद यादव, अशोक यादव के पुत्र अविनाश कुमार को नामजद किया गया है. ———————————————- एक तस्कर व शराबी गिरफ्तार रामगढ़ चौक. प्रखंड के तेतरहट थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर गुरुवार की रात्रि तेतरहाट गांव में हुलास मांझी के पुत्र गिरीश मांझी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं तेतरहाट गांव से ही शराब पीने में रामभज्जु मांझी के पुत्र सुखदेव मांझी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय भेज दिया गया, इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने दी. ———————————- शराबी गिरफतार रामगढ़ चौक. स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव से गुरुवार की रात्रि शराब पीकर हंगामा कर रहे नंदनामा गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अशोक सिंह गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ले भेज दिया गया. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने दी. ———————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन