मध्य विद्यालय हसनपुर में बच्चों को खिलायी गयी एल्बेंडाजोल की दवा

Updated at : 03 Mar 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय हसनपुर में बच्चों को खिलायी गयी एल्बेंडाजोल की दवा

मध्य विद्यालय हसनपुर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत

लखीसराय. राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान के तहत समय सोमवार को अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर द्वारा मध्य विद्यालय हसनपुर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा, डीइओ यदुवंश राम, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल सहित सीडीपीओ, डीपीएम तथा अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे. मौके पर एडीएम को सीएस, डीइओ एवं मध्य विद्यालय हसनपुर के प्राधानाध्यापिका द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर एडीएम द्वारा सभी शिक्षकों को एल्बेंडाजोल के महत्व और मिड-डे मील के दौरान बच्चों के और रसोईया के साथ आदर पूर्वक सकुशल व्यवहार करने का निर्देश दिया गया. एडीएम द्वारा बताया गया कि प्रत्येक छह माह पर सभी 1 से 19 साल के बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा अनिवार्य रूप से खिलायें. लखीसराय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार चार मार्च को आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम अंतर्गत कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल (चार सौ एमजी) की गोली उम्र के अनुसार (एक से 19 वर्ष) निर्धारित खुराक खिलायी जायेगी. जो बच्चे किसी कारणवश उपरोक्त दिवस पर कृमि नाशक दवा खाने से वंचित रह जायेंगे, उन्हें सात मार्च (मॉप अप दिवस) को कृमि नाशक दवा खिलायी जायेगी. कार्यक्रम के तहत उक्त चयनित जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय सहित सभी तकनीकी (पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि), गैर तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल दवा की खिलायी जायेगी. टैबलेट खिलाने का तरीका 1-2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली खिलायें. गोली को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूर करें और पीने के पानी में मिलाकर ही चम्मच से खिलायें. 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक गोली खिलायें. गोली को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूर कर और पीने के पानी में मिलाकर ही चम्मच से खिलायें. 3-19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक गोली खिलायें. एल्बेंडाजोल की गोली हमेशा चबा कर पानी के साथ खाने की सलाह दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन