बीएड में चमके बड़हिया के कुमार आनंद, मुंगेर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिला सिल्वर मेडल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- आनंद कुमार मेडल से सम्मानित हुए | Prabhat Khabar Network

मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बड़हिया के कुमार आनंद ने बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से बड़हिया और पूरे लखीसराय जिले में खुशी का माहौल है, जिसे मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Munger University Convocation: बड़हिया (लखीसराय). मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बड़हिया नगर के दानी टोला निवासी कुमार आनंद ने बीएड में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया. सोमवार को आयोजित समारोह में उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया, जिसके बाद बड़हिया सहित पूरे लखीसराय जिले में खुशी का माहौल है.

मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मिला परिणाम

कुमार आनंद की सफलता पर मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं बड़हिया बीएनएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. आशुतोष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कुमार आनंद का सिल्वर मेडल हासिल करना विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है. उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है.

कॉलेज परिवार ने बताया गर्व की बात

साईं बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अंजेश कुमार ने कुमार आनंद की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह केवल एक छात्र की सफलता नहीं, बल्कि पूरे कॉलेज परिवार की उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है.

बड़हिया में खुशी का माहौल

Munger University Convocation: कुमार आनंद की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. सौरव कुमार, अजीत कुमार, सौरभ सिंह, रामजी, मंगलम, निकेश कुमार, सुमित, सोनू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कुमार आनंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन