टीबी रोग से जुड़े स्वास्थ्य कार्य की हुई मासिक समीक्षा

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 9:54 PM

विज्ञापन

सदर परिसर स्थित संचालित जिला यक्ष्मा केंद्र में शुक्रवार को जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास शर्मा के अध्यक्षता में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी विभाग से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई

विज्ञापन

लखीसराय

. सदर परिसर स्थित संचालित जिला यक्ष्मा केंद्र में शुक्रवार को जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास शर्मा के अध्यक्षता में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी विभाग से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई. जिसमें सभी कर्मी को अपने संबंधित केंद्र पर टीबी पीड़ित मरीज को बेहतर जांच, इलाज व परामर्श उपलब्ध कराने के साथ सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया. सभी स्वास्थ्य कर्मी को संभावित टीबी पीड़ित मरीज को चिन्हित कर जांच के साथ बीमारी की पुष्टि व पुष्टि के बाद तत्काल इलाज आरंभ करने का निर्देश दिया गया. आर्थिक रूप से कमजोर टीबी पीड़ित मरीज को निक्षय मित्र योजना के तहत क्षेत्र के संपन्न लोगों के सहयोग से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में भी सहयोग का निर्देश दिया गया. डॉ श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति एक या उससे अधिक पीड़ित मरीज को पौष्टिक आहार के लिए छह माह तक न्यूनतम एक हजार रुपया मूल्य के खाद्य सामग्री देकर उनके इलाज के दौरान सहयोग कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित मरीज को सरकार के द्वारा भी प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराया जाता है. टीबी बीमारी के इलाज के दौरान पीड़ित मरीज को पौष्टिक आहार की अत्यंत आवश्यकता होता है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक निक्षय मित्र के तहत टीबी पीड़ित मरीज को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह एक हजार राशि की खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन