किऊल नदी में डूबने से नाबालिग की मौत

Updated at : 14 May 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
किऊल नदी में डूबने से नाबालिग की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव के पुल घाट पर एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव के पुल घाट पर एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी. बालक की पहचान हुसैन निवासी देवी महतो के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई. सूचना पर पहुंचे मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नाबालिग सुबह करीब दस बजे किऊल नदी पुल घाट पर नहाने गया था, वहां उक्त बालक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया. उसे तैरना नहीं आता था. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम करीब दो घंटे तक किऊल नदी में खोजबीन की तब जाकर बालक का शव बरामद हुआ. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया. इधर, डूबने की घटना से मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन