नाला निर्माण के लिए किऊल रोड की मापी शुरू, हटेगा अवैध कब्जा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नाला निर्माण के लिए किऊल रोड की मापी शुरू, हटेगा अवैध कब्जा
विज्ञापन
लखीसराय. किऊल रोड में बनने वाले नाला निर्माण को लेकर अतिक्रमित भूमि की गुरुवार से मापी शुरू कर दी गयी है. शुक्रवार तक मापी का कार्य किया जायेगा एवं अतिक्रमित जगह को चिह्नित कर अवैध कब्जा हटाने का हटाया जायेगा. किऊल रोड में नाला निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री द्वारा एक माह पूर्व ही शिलान्यास किया गया था, लेकिन रोड के अतिक्रमण के कारण नाला निर्माण का कार्य नहीं हो रहा था. खगौर ग्राम से किऊल नदी तक नाला का निर्माण कराया जाना है, लेकिन खगौर गांव में सड़क किनारे अतिक्रमण कर बड़े-बड़े भवन का निर्माण कर लिया गया है. जिसके कारण सड़क संकीर्ण हो चुका है. किऊल जंक्शन तक जाने वाली सड़क के बीचों-बीच कीचड़ एवं पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. नाल का निर्माण हो जाने से सड़क पर कीचड़ एवं पानी जमा होना बंद हो जायेगा एवं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. इसके साथ ही सड़क की मरम्मत कार्य भी कराये जाने का योजना तैयार है. किऊल स्थित बजरंगबली स्थान से किऊल नदी की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोद दिया गया है, लेकिन अतिक्रमण के कारण नाला का निर्माण नहीं हो रहा है. इस संबंध में अंचलाधिकारी सुप्रिया आनंद ने बताया कि नाला निर्माण के लिए मापी का कार्य शुक्रवार तक कर लिया जायेगा. इसके बाद अतिक्रमित जगह का चिन्हित कर लिया जायेगा. अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की जरूरत पड़ सकती है. इसके लिए स्थानीय थाना को पत्र लिखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










