नवजात शिशु का शव मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश

Author Sugam
Updated:
विज्ञापन
नवजात शिशु का शव मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश

नवजात शिशु का शव मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

चानन. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव 16 मार्च की दोपहर बाद हनुमान मंदिर के पास खेत में छह से सात माह के बच्चे का शव मिलने से दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. तरह तरह की बातें करते हुए लोगों की भीड़ सीएचसी चानन में पहुंच कर हंगामा करने लगी. ग्रामीणों का कहना है कि एक प्लास्टिक बैग मे शव को हॉस्पिटल के कोई कर्मी ही यहां फेक दिया. क्योंकि प्रत्येक दिन इसी रास्ते से हो कर एंबुलेंस का आना जाना होता है. लोगों ने हॉस्पिटल पहुंच कर वहां रजिस्टर को देखा, लेकिन सब सही पाया गया. फिर भी ग्रामीण हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहीं नर्स प्रेमलता कुमारी ने बताया कि यहां जिन बच्चों ने जन्म लिया वे सभी बच्चे ठीक ठाक है. इसमें स्वास्थ्य विभाग का कोई गलती नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sugam

लेखक के बारे में

By Sugam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन