पुलिस की भनक लगते ही झाड़ी में छिपा कर रखी शराब की पेटी को किया नष्ट
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
जकड़पुरा नया टोला गांव से शराब तस्करी के मामले में इसी गांव के रहने वाले बटेश्वर साव के पुत्र गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार
सूर्यगढ़ा. पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकड़पुरा नया टोला गांव से शराब तस्करी के मामले में इसी गांव के रहने वाले बटेश्वर साव के पुत्र गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. दरअसल मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकड़पुरा नया टोला गांव में विदेशी शराब की एक पेटी छिपा कर रखी गयी है. जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शराब की पेटी जब्त करती, तब तक तस्कर को पुलिस के आने की भनक लग गयी. इस बीच शराब तस्कर झाड़ी में छिपाये गये विदेशी शराब को ईंट के प्रहार से नष्ट कर दिया. जब शराब तस्कर ईंट के प्रहार से शराब की बोतल को नष्ट कर रहा था तभी ग्रामीण द्वारा उक्त मामले का वीडियो बना लिया गया. पुलिस जब जकड़पुरा नयाटोला गांव स्थित चिन्हित स्थल पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस को ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो भी प्राप्त हुआ. जिसमें एक युवक द्वारा झाड़ी में शराब को ईंट से चूरकर नष्ट किया जा रहा था. महाल के चौकीदार द्वारा पहचान करने पर उक्त युवक की पहचान नया टोला जकड़पुरा गांव के बटेश्वर साव के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने घटनास्थल से शराब की विनिष्ट की हुई बोतल का टुकड़ा जब्त किया. टूटे शराब की 19 बोतल में सील बंद ढक्कन लगा हुआ था. पीएसआइ रोहित रंजन के लिखित बयान पर मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










