ePaper

जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी मामलों की हुई सुनवाई

Updated at : 07 Sep 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी मामलों की हुई सुनवाई

राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की जाती है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की जाती है. इस कड़ी में सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के आदर्श थाना सूर्यगढ़ा, मानिकपुर एवं मेदनीचौकी में जनता दरबार आयोजित की गयी. लेकिन यहां एक भी मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित नहीं हुए जिससे किसी भी मामले की सुनवाई नहीं हो पायी. कजरा एवं पीरीबाजार थाना में जनता दरबार का आयोजन नहीं हो पाया. हलसी थाना में थानाध्यक्ष विकास तिवारी की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां आयोजित जनता दरबार में कुल तीन मामले की सुनवाई की गयी, इसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया. रामगढ़ चौक थाना में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां आयोजित जनता दरबार में कुल तीन पुराने मामले का निष्पादन किया गया. यहां आयोजित जनता दरबार में एक भी नया मामला नहीं आया. आदर्श थाना बड़हिया में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की उपस्थित में जनता दरबार का आयोजन का भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां आयोजित जनता दरबार सीओ राकेश आनंद के द्वारा कुल सात मामले की सुनवाई की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया इनमें से चार मामले का निष्पादन कर दिया गया. जनता दरबार को लेकर थाना परिसर में फरियादियों की भीड़ बनी रही. पिपरिया थाना में सीओ प्रवीण अनुरंजन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां आयोजित जनता दरबार में एक मामले की सुनवाई हुई, जिसका निष्पादन कर दिया गया.

बड़हिया में तीन मामलों का हुआ निष्पादन

बड़हिया. भूमि विवाद के मामले के निष्पादन को लेकर बड़हिया थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आये आवेदन को सीओ राकेश आनंद व थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने संयुक्त रूप से निष्पादन किया. सीओ ने बताया जमीन विवाद में दोनों पक्षों के जरूरी कागजात के जांच उपरांत एवं आपसी सहमति के बाद सात में से तीन मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर का दो एवं बड़हिया नगर के एक मामले का निष्पादन किया गया. जबकि जनता दरबार में नये आवेदन भी आये, जिसमें दोनों पक्षों को नोटिस करने के लिए निर्देशित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन