जनता दरबार में भूमि विवाद मामलों का हुआ निष्पादन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 8:03 PM
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवायी की गयी.
लखीसराय/सूर्यगढ़ा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवायी की गयी. इस दौरान आदर्श थाना सूर्यगढ़ा में थानाध्यक्ष भगवान राम एवं अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवायी किया गया. यहां आयोजित जनता दरबार में मात्र एक मामले की सुनवायी हुई. जिसका निष्पादन कर दिया गया. जनता दरबार में मानो गांव के स्व. रामबालक सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह बनाम इसी गांव के स्व. शिवनंदन सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह के वाद में द्वितीय पक्ष का दावा सही ठहराते हुए प्रथम पक्ष की जमाबंदी रद्द करने का अंचल कार्यालय स्तर से अग्रतर कार्रवाई का आदेश पारित करते हुए बात का निष्पादन कर दिया गया. इधर, मेदनीचौकी थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी एवं अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया गया. यह कुल तीन मामले की सुनवायी हुई. जिसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया. कजरा थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जनता दरबार में कुल तीन मामले की सुनवायी किया गया. इसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया. पीरीबाजार थाना में थानाध्यक्ष अशोक कुमार एवं राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार के द्वारा जनता दरबार में सुनवायी की गयी. यहां कुल सात मामले की सुनवायी हुई. जिसमें तीन मामले का निष्पादन कर दिया गया. जब चानन थाना में थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार में सुनवायी किया गया. यहां कुल चार मामले की सुनवाई किया गया. इसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया. पिपरिया थाना में थानाध्यक्ष शंभू शर्मा एवं अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी पांच मामले की सुनवायी किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया. सभी मामलों की अगली तिथि में पुनः सुनवायी की जायेगी.
जनता दरबार लगाकर सीओ व थानाध्यक्ष ने भूमि संबंधी विवादों का किया निपटारा
हलसी. स्थानीय थाना में शनिवार को भूमि विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सीओ सुश्री अंजलि ने की. इस दौरान कुल नौ मामले की सुनवाई की गयी. जिसमें चार पुराने मामले में उपस्थित दोनों पक्ष का सुनवाई करते हुए ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. जबकि जनता दरबार में दो नये मामले प्राप्त हुए. जिसमें दो नये एवं दो पुराने मामले में दोनों पक्ष को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










