लखीसराय में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर में तेज बारिश के आसार, किसानों को जारी हुई सलाह

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर में तेज बारिश के आसार, किसानों को जारी हुई सलाह

Lakhisarai Weather : जुलाई के पहले दिन लखीसराय में मौसम रहेगा सुहाना लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather : लखीसराय में जुलाई के पहले दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और तेज धूप निकलने के आसार कम हैं. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के समय तेज बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी राहत मिलने की संभावना नहीं है.

मंगलवार की बारिश के बाद बढ़ी उमस

मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हुआ, लेकिन बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई. पूरे दिन लोगों को गर्मी और नमी का सामना करना पड़ा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को बादल अधिक सक्रिय रहेंगे और दोपहर में बारिश की संभावना करीब 90 प्रतिशत है. ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय बारिश की तैयारी के साथ निकलने की सलाह दी गई है.

2 जुलाई तक बारिश का बना रहेगा दौर

Lakhisarai Weather : जिले में मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले एक-दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम में लगातार बदलाव के कारण तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी, लेकिन बारिश से वातावरण में नमी बनी रहेगी. शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है.

धान की खेती में जुटे किसान, दवा छिड़काव टालने की सलाह

मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही जिले के कई इलाकों में किसानों ने धान की रोपनी की तैयारी तेज कर दी है. कई स्थानों पर खेतों में पानी भरकर जुताई की जा रही है और घास गलाने का कार्य भी शुरू हो गया है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि अगले एक-दो दिनों तक फसलों पर किसी भी प्रकार की दवा का छिड़काव न करें. लगातार बारिश की संभावना के कारण दवा का प्रभाव कम हो सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ALSO READ: दालपट्टी मंडी में थमी उतार-चढ़ाव की रफ्तार, जानें आज क्या रहे अनाजों के रेट

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन