लखीसराय में बदला मौसम का मिजाज, फुहार और पुरवा हवा से उमस से मिली राहत
आसमान में छाया बादल | Prabhat Khabar Network
लखीसराय में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
लखीसराय : जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट ली. सुबह की शुरुआत हल्की फुहार और पुरवा हवा के साथ हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. बादल छाये रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा. मौसम अनुकूल होने के कारण किसान भी खेतों में काम करते नजर आये.
आपके शहर में
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जिले में बारिश की संभावना करीब 55 प्रतिशत जतायी गयी है.
वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने किसानों और मजदूरों समेत आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में जाने, पेड़ के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों के आसपास रहने से बचने को कहा गया है. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को छाता या बरसाती साथ रखने की सलाह दी गयी है.
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए