घटनास्थल पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पदाधिकारी से घटना की जानकारी लेते मंत्री विजय कुमार सिन्हा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मंत्री ने घायलों से मुलाकात कर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Ashok Dham Stampede: लखीसराय. अशोक धाम मंदिर के निकट हुई भगदड़ की घटना के बाद बिहार के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कराने की बात कही. मंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर पूरी संवेदनशीलता के साथ नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंचकर भगदड़ से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. इस दौरान एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री ने अधिकारियों से घटना के कारणों, मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

दोषी पाए जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी व्यक्ति दोषी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी. मंदिर परिसर एवं आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

घायलों से मिले, मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

मंत्री ने इससे पहले सदर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायलों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. उन्होंने मृत श्रद्धालुओं के परिजनों से भी मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों का दुख पूरे समाज का दुख है और सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है.

हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Ashok Dham Stampede: कृषि मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं सहायता से जुड़े कार्यों में आवश्यक तत्परता बरतने के निर्देश दिये.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन