लखीसराय के जिस अशोकधाम मंदिर के पास मची भगदड़ उसकी क्या है मान्यता? कैसे मिला शिवलिंग और पड़ा नाम, जानिए

Updated:
विज्ञापन

अशोकधाम मंदिर

Ashokdham Mandir Bihar: बिहार के लखीसराय जिले में अशोकधाम मंदिर के पास अचानक भगदड़ मचने से 7 महिलाओं की मौत हो गई. कई श्रद्धालु घायल हैं, जिसका इलाज जारी है. कहा जाता है कि इस मंदिर की खास मान्यता है. पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य की उपस्थिति में इस मंदिर की आधारशिला रखी गई थी.

विज्ञापन

Ashokdham Mandir Bihar: लखीसराय जिले के अशोकधाम मंदिर के पास मची भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि कई श्रद्धालु घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. जिले का प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है. सुबह होते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है. श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं.

काला पत्थर बना आकर्षण का केंद्र

अशोक धाम में स्थापित काले पत्थर का विशाल शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण है. मान्यता है कि यह देश के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है. हर रोज बड़ी संख्या में भक्त यहां जल और दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. खासकर सावन का महीने होने और आज तीसरी सोमवारी होने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी.

मंदिर की ये है मान्यता

यह अपने अंदर सदियों पुराना इतिहास भी समेटे हुए है. मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग की स्थापना 8वीं शताब्दी में हुई थी. पाल वंश के सम्राट नारायण पाल ने यहां नियमित पूजा-अर्चना शुरू करवाई थी. बाद में 12वीं शताब्दी में राजा इंद्रद्युम्न ने यहां भव्य मंदिर बनवाया. कहा जाता है कि उन्होंने लाल पहाड़ी स्थित अपने राजमहल से मंदिर तक एक गुप्त सुरंग भी बनवाई थी.

मुगल काल में मंदिर के नष्ट होने के बाद यह जगह लंबे समय तक गुमनामी में रहा. फिर 7 अप्रैल 1977 को एक ऐसी घटना हुई, जिसने इस जगह का इतिहास बदल दिया. स्थानीय चरवाहा अशोक गिल्ली-डंडा खेल रहा था. खेलते समय उसकी गिल्ली झाड़ियों में चली गई. गिल्ली खोजते-खोजते उसकी नजर जमीन में दबे एक विशाल शिवलिंग पर पड़ी. यही खोज आगे चलकर इस पवित्र स्थल के नाम की वजह बनी और इसे ‘अशोक धाम’ कहा जाने लगा.

श्रृंगारी पूजा में दिखता है बाबा का भव्य रूप

मंदिर के गर्भगृह में होने वाली 'श्रृंगारी पूजा' भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र है. इस दौरान बाबा भोलेनाथ का ताजे फूलों, सुंदर वस्त्रों, मुकुट और नाग देवता की प्रतिमा से भव्य श्रृंगार किया जाता है. पुजारियों के मंत्रोच्चार और कीर्तन के बीच यह पूजा संपन्न होती है. मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन होता है. श्रद्धालु विधि-विधान से दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराते हैं.

मन मोह लेता है संध्या आरती का नजारा

सूर्यास्त के बाद होने वाली दैनिक संध्या आरती का दृश्य बेहद मनमोहक होता है. आरती की रोशनी, शंख और घंटियों की आवाज के बीच भक्तों के जयकारे पूरे परिसर को शिवमय कर देते हैं. मंदिर के बाहर सजी दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रहती है. पूजा सामग्री, पेड़ा और प्रसाद खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. खासकर महिला श्रद्धालुओं की अच्छी खासी संख्या देखने को मिल रही है.

Also Read: पढ़ाई-हॉस्टल में दिक्कत है तो सीधे सरकार को बताइए, 30 दिन में होगा निपटारा, CM सम्राट ने किया 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' लॉन्च


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन