ePaper

किऊल महोत्सव का आगाज, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू महोत्सव

Updated at : 22 Jan 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
किऊल महोत्सव का आगाज, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू महोत्सव

जिले के प्रसिद्ध किऊल महोत्सव को लेकर 18वीं स्थापना दिवस समारोह का तीन दिवसीय आगाज हो चुका है

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के प्रसिद्ध किऊल महोत्सव को लेकर 18वीं स्थापना दिवस समारोह का तीन दिवसीय आगाज हो चुका है. गुरुवार को किऊल महोत्सव को लेकर कलश शोभा यात्रा शहर के स्थानीय केआरके मैदान से शहीद द्वार, पुरानी बाजार के मुख्य सड़क होते विद्यापीठ चौक से गढ़ी बिशनपुर तक पहुंचा. जहां कुछ देर बाद कलश शोभा यात्रा किऊल रोड से सीधे किऊल रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा मंदिर पहुंचा, जहां कलश यात्रा को संपन्न कराया गया. कलश यात्रा के दौरान हाथी-घोड़ा रथ एवं डीजे समेत भांगड़ा को शामिल किया गया. जिससे कि कलश शोभा यात्रा का आकर्षण लोगों को काफी लुभावना दिख रहा था. 1001 कन्याओं को शामिल किया गया. कलश यात्रा के संपन्न होने के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया. शाम को कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, आयोजक डीएसपी सुबोध कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी को सम्मानित किया गया. केआरके मैदान से कलश शोभा यात्रा का का शुभारंभ किया गया. सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र ने शोभा यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल सभी कन्याओं को कलश सिर पर देकर शुभारंभ किया. कलश यात्रा केआरके मैदान से नौ बजे सुबह से शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा के दौरान आगे आगे रथ के साथ साथ ढोल बाजे एवं हाथी-घोड़ा बाइक सवार के साथ बड़े-बड़े झंडे काफी आकर्षण बढ़ा रहे थे. कलश शोभा यात्रा के दौरान रेलवे पुल के नीचे, पुरानी बाजार मोड़, महावीर स्थान, थाना चौक, विद्यापीठ चौक एवं गढ़ी चौक पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को तैनात किया गया. इस दौरान जगह-जगह एवं विभिन्न चौक-चौराहे पर जाम की भी स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी. जिसे हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कलश यात्रा के दौरान पुरानी बाजार के महावीर चौक थाना चौक विद्यापीठ चौक एवं गढ़ी विशनपुर चौक पर यात्रा में शामिल महिलाओं एवं बच्चों को शरबत एवं फल का वितरण कर उन्हें स्वागत किया गया. इस दौरान विभिन्न समाज सेवी के लोगों ने रंगोलिया बनाकर स्वागत किया गया. विद्यापीठ चौक एवं गढ़ी बिशनपुर में शोभा यात्रा को और भी सुशोभित किया गया. मेला में आयोजक एवं दुर्गा वाहिनी के सदस्य द्वारा कलश शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, मुख्य सचेतक डीसीपी सुबोध कुमार सिंह, डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह, मुखिया जुली देवी, सुरेश सिंह, नवल कुमार, रामेश्वर यादव, अरुण मंडल, रविकांत यादव समेत अन्य दुर्गा वाहिनी के सदस्य भी मौजूद थे. मेला में आयोजक एवं दुर्गा वाहिनी के सदस्य द्वारा कलश शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, मुख्य सचेतक डीसीपी सुबोध कुमार सिंह, डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह, मुखिया जुली देवी, सुरेश सिंह, नवल कुमार, रामेश्वर यादव, अरुण मंडल, रविकांत यादव समेत अन्य दुर्गा वाहिनी के सदस्य भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAUSHAN BHAGAT

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

RAUSHAN BHAGAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन