नवाह परायण को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

नवाह परायण को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा
रामगढ़ चौक. क्षेत्र अंतर्गत खड़गवारा गांव में नवाह पारायण यज्ञ को लेकर सोमवार की सुबह 201 महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा में समस्त ग्रामीण ने हिस्सा लिया. कलश शोभायात्रा घोड़ा, ढोल बाजे के साथ यज्ञ स्थल से चलकर ग्रामीण तालाब पर पहुंची. जहां आचार्य रामकुमार पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद यजमान सुनील यादव एवं उनके धर्मपत्नी रूबी देवी के साथ सभी कुंवारी कन्याओं ने अपने-अपने कलश में जल भरने के तत्पश्चात समस्त गांव का परिभ्रमण करते हुए सभी यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे नौजवान जय श्रीराम का नारा लगाते चल रहे थे. जय श्रीराम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कर नबाह पारायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




