महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Updated at : 17 Feb 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत बिल्लो गांव में सोमवार को श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर 501 कुंवारी कन्याओं की कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञ का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार महतो व मुखिया नवल ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. आचार्य पवन पांडेय व मुरारी पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के साथ यजमान अमृत महतो के पुत्र मनोहर महतो एवं उनकी धर्मपत्नी अमली देवी द्वारा पूजा पाठ कर तालाब से जल भरकर 501 कन्याओं की कलश यात्रा प्रारंभ की गयी. कलशयात्रा में बिल्लो गांव के बच्चे, बूढ़े व नौजवान जय माता दी के नारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए पुणे काली मंदिर के निकट यज्ञशाला में कलश रखा गया. मौके पर यज्ञ कमेटी के कार्यकर्ता जदयू के पंचायत अध्यक्ष मुरारी महतो, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद, हरेराम कुशवाहा, मिसरी महतो, रवीश कुमार महतो, अनिल कुशवाहा, सुधीर महतो, संजीव कुमार, मनु महतो, मनोज कुमार, अरविंद महतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. आचार्य पवन पांडेय ने बताया कि भगवती शतचंडी महायज्ञ 9 दिनों तक चलेगा, जिसमें निरंतर दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं माता के बीज मंत्र का जाप किया जायेगा. 9वां दिन हवन के उपरांत यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी. उन्होंने कहा कि यज्ञ होने से जहां गांव एवं उसे इलाके में शांति सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, वहीं वातावरण भी शुद्ध होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन