गांधी की राह पर चलना आसान नहीं

गांधी की राह पर चलना आसान नहीं
लखीसराय. शहर के केआरके मैदान स्थित नगर भवन में फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन के तत्वावधान में बापू बलिदान दिवस सह बापू स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत अन्य मंचासीन लोगों द्वारा किया गया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता श्याम किशोर सिंह ने की. पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की राह पर चलना आसान नहीं है. जो लोग गांधी को नहीं समझा वह भारत को नहीं समझ सकता है. बापू की राह पर अगर कोई चले हैं तो वह नीतीश कुमार है. गांधी का सपना था कि देश शराबबंदी कानून लागू होनी चाहिए, उसे नीतीश कुमार ने पूरा किया. शराब बंदी से घरेलू कलह बंद हो गया. सड़क दुर्घटना में कमी आयी है. लोगों का आर्थिक विकास हुआ है. नीतीश ने पिछड़ा, अति पिछड़ा दलित महादलित को उनका हक दिलाया. पंचायती राज में वार्ड सदस्य से लेकर जिला पार्षद सरपंच मुखिया तक बनाया गया. आधी आबादी को उनका हक दिलाया. यही सब गांधी जी का सपना था. जिसे नीतीश कुमार ने पूरा किया. उन्होंने कहा कि नीतीश को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग कहते है कि चरखा को आजादी का प्रतीक नहीं माना जा सकता है. यह भी सही है, सिर्फ चरखा उन्हें आजादी नहीं दिलायी है, गांधी जी ने नमक सत्याग्रह आंदोलन चलाया. उन्होंने कहा कि वह नमक खुद तैयार करेंगे. जिस पर कोई टैक्स नहीं होगा. वहीं उन्होंने अंग्रेज कपड़े को त्याग कर चरखा अपनाया और सूत काटकर खुद कपड़ा तैयार करने लगे. यह सब सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए आंदोलन छेड़ा. पूर्व सांसद ने कहा कि बापू को गांधी का उपमा नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने दी. जबकि महात्मा की उपमा गुरुजी रवींद्र नाथ टैगोर ने दी. समारोह को फ्रेंड्स आनंद मोहन के राष्ट्रीय सचिव मो आसिफ अली ने संबोधित किया. वहीं सभा में फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन के अमित कुमार सिंह, साधु शरण सिंह, पिंटू सिंह तोमर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, अमरजीत प्रजापति, हरिओम सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




