बिहार के गौरवशाली इतिहास संजोना सभी का कर्तव्य :डीएम
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 23 Mar 2026 6:22 PM
बिहार दिवस के दूसरे दिन सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र बड़हिया में जिला प्रशासन की ओर से भव्य हेरिटेज वॉक सह शहीद पदयात्रा का आयोजन किया गया
बड़हिया बिहार दिवस के दूसरे दिन सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र बड़हिया में जिला प्रशासन की ओर से भव्य हेरिटेज वॉक सह शहीद पदयात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम लोगों को बिहार की समृद्ध विरासत और शहीदों के योगदान से अवगत कराना रहा. हेरिटेज वॉक की शुरुआत पीएम श्री उच्च विद्यालय बड़हिया परिसर से हुई, जो श्रीकृष्ण चौक, गणेश मंदिर, जगदंबा मंदिर, नागवती स्थान और लोहिया चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई. इस पदयात्रा को एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम तथा नगर परिषद बड़हिया के सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में उच्च विद्यालय बड़हिया, देहली पब्लिक स्कूल बड़हिया, यूनिवर्स लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नगर क्षेत्र के शिक्षक और जिले के आपदा मित्र भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संजोना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने युवाओं से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. वहीं, डीडीसी सुमित कुमार ने छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचान कर सकारात्मक दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ प्रतीक कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. किरण कुमारी, प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










