इंटर के परीक्षार्थी ने फांसी लगा की आत्महत्या

शव बरामद कर पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीरीबाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसघानी पंचायत के पीरी गांव में शनिवार की देर शाम एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया. रात में परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में लगे रहे. वहीं रविवार सुबह में युवक की मौत होने की सूचना की खबर आग की तरफ फैल गयी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंच युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अरविंद मालाकार का पुत्र 18 वर्षीय आर्यन सैनी ने घर के कमरे में ही साड़ी की मदद से फंदा बनाकर खुदकुशी कर लिया. बताया जा रहा है कि युवक इस बार इंटर की परीक्षा दिया था. आर्यन तीन बहन व दो भाईयों में तीसरे नंबर पर था. आर्यन से बड़ी दो बहने है. आर्यन सैनी की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया. क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं मामले को लेकर पीरीबाजार सहायक थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि घटना शनिवार रात की है. पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली तो शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के बारे में कोई भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं. मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




