पंचायत सरकार भवन को ले जमीन का किया निरीक्षण

पंचायत सरकार भवन को ले जमीन का किया निरीक्षण
मेदनीचौकी. गुरुवार को सूर्यगढ़ा सीओ स्वतंत्र कुमार ने ताजपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित ग्रामीण पीयुष कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण टीम में सीओ स्वतंत्र कुमार, कर्मचारी विवेक कुमार, पंच चंदन कुमार व शामिल थे. मौजा ताजपुर दोघड़ा अंतर्गत भिड़हा गांव में पदाधिकारियों ने थाना नंबर 53, खाता – 92, खसरा 426, 58 डिसमिल, वहीं खाता – 92 के खसरा 387-6 डिसमिल, खसरा 376 के 67 डिसमिल, खसरा 426के 70 डिसमिल तथा खसरा 319 का एकड़ 33 डिसमिल का निरीक्षण किया. पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर निरीक्षण की जानकारी पर स्थानीय लोगों कि उपस्थिति रही. लोग पंचायत सरकार भवन बनने की खोज-खबर पर काफी उत्सुक बताये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




