बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य का किया शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2025 7:07 PM
ग्राम पंचायत बिल्लो के दूरडीह गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत बिल्लो के दूरडीह गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान 25 महादलित परिवार जिनको वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक आवास योजना का लाभ तक नहीं मिला था, उन सभी आवासहीन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने के लिए उनसे संबंधित कागजात आधार कार्ड, बैंक खाता, जॉब कार्ड आदि की छाया प्रति स्व हस्ताक्षरित ली गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि यह सर्वेक्षण कार्य अगले 31 मार्च तक चलेगा. इस बीच में कहीं भी कोई भी बिचौलिया अगर आवास योजना में नाम जुड़वाने एवं सर्वेक्षण करवाने के नाम पर किसी भी आवेदक से लाभुक से अवैध रूप से राशि की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दें, उचित कार्रवाई की जायेगी. यह कार्य सार्वजनिक रूप से विभाग के द्वारा करायी जा रही है. इसमें कहीं भी किसी भी प्रकार के बिचौलिये एवं पैरवी की आवश्यकता नहीं है. यहां तक कि अगर आवास सहायक भी कहीं किसी से भी अवैध राशि की मांग करते हैं तो तुरंत जानकारी उन्हें दी जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










