आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं: डीएम

Published by : ANIMESH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 11:29 PM

विज्ञापन

डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय बिहरौरा में भव्य रूप से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय बिहरौरा में भव्य रूप से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम श्री मिश्र ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया. डीडीसी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्राओं को स्वावलंबी बनने, आत्मनिर्भरता विकसित करने तथा चरित्र निर्माण पर बल दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं सशक्त नागरिक का निर्माण करना है. उन्होंने विद्यालय द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. छात्राओं ने आदिवासी नृत्य, झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं सोशल मीडिया के प्रभाव तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटिकाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया. इन प्रस्तुतियों में छात्राओं की कला, आत्मविश्वास एवं सामाजिक चेतना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई. कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जिससे छात्राओं का उत्साह और मनोबल बढ़ा. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण तथा छात्राओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन