परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

Updated at : 30 Jan 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

विज्ञापन

लखीसराय. परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को एसीएमओ डॉ अशोक कुमार भारती एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश कुणाल द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के बाद एसीएमओ डॉ भारती ने कहा की परिवार नियोजन एक सुखी परिवार की कुंजी है, क्योंकि अगर परिवार छोटा रहता है तो हम अपने बच्चे के शिक्षा के साथ -साथ उसके पोषण एवं अन्य जरूरी चीजों का ख्याल ठीक तरीके से रख पायेंगे. जिसके कारण हमारा परिवार सुखी परिवार बन जायेगा, इसी कारण तो कहा जाता है छोटा परिवार-सुखी परिवार. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश कुणाल ने बताया कि परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य वाले में डॉ रेखा कुमारी, डॉ कुमार अमित एवं डॉ मृत्युंजय कुमार साथ इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली जीएनएम, एएनएम, आशा को भी सम्मानित गया. डॉ कुणाल ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए दो प्रकार की विधियां है, पहला अस्थायी जिसमें गर्भनिरोधक गोलियां, इंजेक्शन, कंडोम, छाया, अंतरा, कॉपर-टी, के रूप में उपलब्ध है तो दूसरे बिधि के रूप में महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी है, जिसके इस्तेमाल से अनचाहे गर्भ -धारण से पुर्णतः बचा जा सकता है. मोके पर स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज, गुलशन कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्य-कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन