सूर्यगढ़ा में 47 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा में 47 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. सूर्यगढ़ा में आयोजित शिविर में महिला सर्जन चिकित्सक डॉ सीमा भारती एवं डॉ प्रियंका द्वारा 47 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली पांच गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया. जांच के दौरान महिलाओं को पोषणयुक्त आहार लेने, नियमित जांच कराने तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गयी. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच उपरांत गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी की गोलियां एवं ओआरएस का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाईके दिवाकर ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव होती है, जिससे मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं. फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी गयी. इधर, पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक डॉ. अभिलाषा रानी के द्वारा गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच कर दवा एवं परामर्श दिया गया. बीसीएम नुसरत प्रवीण ने बताया कि यहां छह गर्भवती महिलाओं की जांच हुई.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन